टाटीझरिया: बेरहो-मंडपा कच्ची सड़क की वन विभाग ने मरम्मत शुरू की, ग्रामीणों को राहत
टाटीझरिया प्रखंड के बेरहो-मंडपा कच्ची सड़क की वन विभाग ने शुरू की मरम्मत, ग्रामीणों को मिलेगी राहत। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बेरहो से मंडपा जाने वाली जर्जर कच्ची सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए वन विभाग ने इस मार्ग पर मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।