नवाबगंज: बाराबंकी में आयुष्मान योजना बनी सहारा, दो गरीबों को मिला नया जीवन
बाराबंकी में आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले के एक कारखाने में मजदूरी करने वाले मोहम्मद माजिद और आर्थिक रूप से कमजोर अमित तिवारी को इस योजना के तहत मुफ्त इलाज मिला, जिससे उन्हें नया जीवन मिला। सड़क दुर्घटना में हाथ और पैर टूटने से गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों का महंगा इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए संभव हो सका।