इंदौर: कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई, फैक्ट्री में केमिकल इस्तेमाल की होगी मॉनिटरिंग, 5 सदस्यों की बनेगी जांच कमेटी
Indore, Indore | Oct 9, 2024 भोपाल में पकड़ी गई ड्रग्स से संबंधित फैक्ट्री के बाद इंदौर कलेक्टर के द्वारा एक बैठक ली गई। जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी सहित अन्य विभाग शामिल हुए। जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्तर पर उन सभी फैक्ट्रियों की जांच और निगरानी करें, जिसमें केमिकल का इस्तेमाल होता है और यह सुनिश्चित करें कि आने वाले केमिकल का बिल्कुल दुरुपयोग ना हो।