कोंडागांव: कोंडागांव के नारंगी नदी में डूबे युवक की रेस्क्यू टीम कर रही लगातार खोज, मंगलवार शाम पिकनिक मनाने के दौरान हुआ था हादसा
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत नारंगी नदी में बीती शाम एक युवक की डूबने की खबर सामने आई थी। युवक की पहचान रोहन देवांगन पिता शिवलाल देवांगन निवासी डोंगरीपारा के रूप में की गई है।युवक अपने दोस्तों व परिजनों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था उसी दौरान नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। नगर सेना की रेस्क्यू टीम ढूढ़ने का लगातार प्रयास कर रही है।