ब्यावर: सेंदड़ा के धोलिया में तेजाजी मेले में उमड़े श्रद्धालु, भजन संध्या में भक्तों ने झूमकर किया आनंद
Beawar, Ajmer | Sep 10, 2026 ब्यावर सेंदड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम धोलिया में वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर मेला आयोजित हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मेले का आनंद लिया।भक्तों ने तेजाजी महाराज के दर्शन कर भोग लगाया और पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी। महिलाओं और पुरुषों में भारी उत्साह देखने को मिला.