बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु चलाया गया अभियान, विद्युत मीटरों की हुई जांच
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर विद्युत बिल जमा कराने हेतु तगादे की कार्यवाही की गई। साथ ही यहां पर विद्युत चोरी रोकने हेतु विद्युत मीटरों की जांच की गई।