बुढ़ाना: बुढ़ाना विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में किसान मजदूर संगठन द्वारा 10 सितंबर को होने वाली पंचायत को लेकर किया गया जनसंपर्क
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपूत छाजपुर, गढ़ी,जोगिया खेड़ा, हरिया खेड़ा में किसान मजदूर संगठन के लोगों द्वारा आगामी 10 सितंबर को होने वाली पंचायत को लेकर जनसंपर्क किया गया। संगठन के लोगों द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की गई और किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर होने वाली पंचायत में शामिल होकर पंचायत को महापंचायत बनाने का आह्वान किया।