बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले एक शातिर अभियुक्त को कसेरवा नहर पुलिया से किया गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले एक शातिर व्यक्ति को कसेरवा नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त जमशेद को गिरफ्तार किया है। शाहपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम से चोरी किए हुए रुपए,एक तमंचा, एक कारतूस,40 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, एक अपाचे बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।