बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर 2 ट्रकों में हुई टक्कर, एक ट्रक चालक की हुई मौत व परिचालक हुआ घायल
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक बुलंदशहर निवासी बताया जा रहा हैं। चश्मदिदो का कहना है कि पीछे से आ रहा ट्रक काफी तेजी से था। जबकि सामने वाला कम स्पीड पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।