बुढ़ाना: तहसील बुढाना में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन, अधिकारियों ने लोगों की सुनी समस्याएं
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तहसील बुढाना के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा समाधान दिवस पर पहुंचे लोगों की जन समस्याओं को सुना और समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।