झालरापाटन: तीन धार गांव में दुकानदार ने लाठी से वार कर युवक का सिर फोड़ा
झालावाड़ के तीन धार गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक दुकानदार ने युवक के सर पर लाठी से वार कर उसका सर फोड़ दिया। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गांव का रहने वाला गोलू अपने पड़ोसी दुकानदार यशवंत गुर्जर की दुकान पर सामान लेने गया था। जहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।