झालरापाटन: झालावाड़ के सीमावर्ती लक्ष्मणपुरा खेड़ा गांव के युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ की सीमावर्ती लक्ष्मणपुरा खेड़ा गांव के रहने वाले एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। युवक किसी काम से जीरापुर गया था जहां उसने किटनाशक का सेवन कर लिया, उसने कीटनाशक का सेवन क्यों किया फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।