झालरापाटन: भंवरासा पुलिया के पास पिकअप कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
भंवरासा पुलिया के पास पिकअप कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।झालरापाटन पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। श्योपुर खेड़ली गांव का रहने वाला बनवारी झालावाड़ अदालत से वापस गांव लौट रहा था, लेकिन भंवरासा पुलिया के समीप अकलेरा की ओर से आ रही पिकअप कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।