132 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार टोटो जब्त
कैमूर चांद थाना पुलिस ने औघड़ की मरई-जिगना के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 132.695 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर का टोटो भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पहचान विकास कुमार , पिता मंगल यादव, ग्राम धनेच्छा, थाना दुर्गावती का रहने वाला है। उसके पास से रॉयल स्टैग, 8PM और किंगफिशर बियर की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।