‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, कैमूर में 9.72 लाख लोगों की होगी जांच
भभुआ/कैमूर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राज्यव्यापी ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की डायबिटीज, बीपी, कैंसर, हृदय व फेफड़ा रोग की निःशुल्क स्क्रीनिंग घर-घर जाकर की जाएगी।
कैमूर में अभियान के लिए 216 संस्थानों को लगाया गया है, प्रत्येक को रोज 50 जांच का लक्ष्य दिया गया है। जिले में कुल 9.72 लाख लाभार्थियों की जांच का लक्ष्य है। गंभीर मरीजों को रेफर कर निःशुल्क दवा दी जाएगी। कार्यक्रम में एमएलसी संतोष सिंह, विधायक संगीता कुमारी व डीएम मौजूद रहे।