फिरोज़ाबाद: टूण्डला थाना क्षेत्र के हजरतपुर रोड पर बाइक कार में घुसी, कार का शीशा तोड़कर अंदर तक घुसे बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
हजरतपुर रोड पर एक एक तेज रफ्तार बाइक रविवार देर रात एक कार में घुस गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का शीशा टूट गया बाइक पर सवार दो लोग कार के अंदर तक घुस गए। जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। कार सवार न्यू बाईपास पर छोड़ गया, जहां से 108 एम्बुलेंस उपचार को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां ईएमटी 108 ने मीडिया को उक्त जानकारी दी।