बसना: ईंट भट्ठा मजदूर को घर से उठाकर ले गए भट्ठा दलाल तीन दिनों तक बनाया बंधक, चार लोगों के खिलाफ भंवरपुर में अपराध दर्ज
भंवरपुर के ईंट भट्ठा मजदूर को भट्ठा दलालों के द्वारा घर से जबरदस्ती उठा कर ले जाकर तीन दिनों तक बंधक बनाकर , अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी । परिजनों के द्वारा पैसे लौटाने पर कोरे कागज में हस्ताक्षर लेकर शर्त के साथ मजदूर को छोड़ा , मजदूर की रिपोर्ट पर चार भट्ठा दलालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत भंवरपुर चौकी में अपराध दर्ज ।