कांके: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2025 कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक की शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार खाना परोसे जाने को लेकर विवाद के दौरान चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक को गोली मारी गई।