लटेरी: उनारसी पुलिस ने तीतर वर्री से अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
Lateri, Vidisha | Mar 14, 2024 उनारसी पुलिस ने तीतर वर्री से अबैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर उनारसी पुलिस ने तीतर वर्री से एक महिला के पास से अबैध शराब के 28 क्वार्टर जप्त किए हैं जिसकी कीमत ₹1900 बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।