बंदरा: छपरा गांव में मिला एक व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के छपरा गांव में गुरुवार सुबह करीब दस बजे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के सुमेरगंज गांव निवासी 40 वर्षीय नौशाद शेख के रूप में हुई है। वह बीते 18 साल से अपने ससुराल गोविंदपुर छपरा गांव में रहकर फर्नीचर और चिकन का कारोबार करता था।