आरा: बैंक से 5 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा 14 वर्षीय छात्र, करथ गांव के पास करहा में मिला शव
Arrah, Bhojpur | Oct 28, 2026 तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव के समीप एक 14 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दुरूपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित करथ बाजार स्थित बैंक से 5 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके साथ वारदात होने की आशंका जताई जा रही है।