कोरांव: कोरांव के एक गांव की विवाहिता ने सगे भांजे पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने सगे भांजे पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कोरांव को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में विवाहिता ने बताया है कि उसने बीते 25 मई को मामले की लिखित शिकायत चौकी पुलिस बड़ोखर में की थी। अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।