रतनी फरीदपुर: मेदनिचक निवासी एक व्यक्ति के खाते से एक झटके में गायब हुए 1.02 लाख, UPI के जरिए साइबर ठगों का बड़ा खेल
जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के मेदनीचक निवासी नागेंद्र कुमार के मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से छह बार में कुल 1.02 लाख रुपये की ठगी कर ली। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 पर कॉल कर राशि होल्ड कराने का प्रयास किया और साइबर थाना में लिखित शिकायत दी। बैंक जांच में यूपीआई से निकासी की पुष्टि हुई।