ब्रह्मपुर: बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में विवाह समारोह के दौरान हंगामा, पुलिस पहुंची
बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के बगल स्थित शिवालय में बुधवार की रात 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विवाह समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के परिजनों के बीच जमकर हंगामा हो गया। बताया जाता है कि दोनों पक्ष एक ही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से शादी समारोह में पहुंचे थे।