बैतूल नगर: पर्चे पे चर्चा' में फूटा छात्रों का गुस्सा NEET से लेकर 90 पेपर लीक : युवा कांग्रेस-NSUI का सरकार के खिलाफ हल्लाबोल
बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस और NSUI ने नीट सहित पिछले 12 वर्षों में हुए 90 पेपर लीक मामलों के विरोध में "पर्चे पे चर्चा" अभियान चलाया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे और NSUI नेता नीलेश उइके ने साथियों के साथ छात्र-छात्राओं को पर्चे वितरित कर केंद्र सरकार की नाकामियों पर चर्चा की।