मोठ: बेतवा की धारा रोककर बालू का खेल, मनकपुरा घाट पर पोकलैंड से अवैध खनन का वीडियो हुआ वायरल
Moth, Jhansi | Jun 17, 2026 मोठ तहसील के मनकपुरा बालू घाट पर अवैध खनन का मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बेतवा नदी की जलधारा रोककर प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से बालू खनन किए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि एनजीटी के नियमों और प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करते हुए नदी के बीचों-बीच तथा निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों म