हरिहरगंज: ट्रैक्टरों के काफिले के साथ हरिहरगंज पावर सब स्टेशन पहुंचे ग्रामीण, बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश
हरिहरगंज प्रखंड तथा नगर पंचायत में अनियमित बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से नाराज लोगों का आक्रोश सोमवार को हरिहरगंज में खुलकर सामने आया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टरों के काफिले के साथ आक्रोश मार्च निकाला।