धनौरा: मौनी अमावस्या पर बृजघाट व तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गजरौला हाईवे पर लगा जाम
माघ माह में मौनी अमावस्या पर बुधवार को ब्रजघाट व तिगरीधाम घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर बाद तक गंगा में स्नान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना कर पुण्यलाभ कमाया। गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद मौनी अमावस्या पर सुबह तड़के के हुआ स्नान।