धनौरा: गजरौला हाईवे पर घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित, वाहन चालक परेशान
तेज सर्द हवा संग आसमान में छाई कोहरे की घनी चादर ने बुधवार सुबह ठंड और बढ़ा दी। कोहरे से नेशनल व स्टेट हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। धूप निकलने पर कोहरे से कुछ राहत मिली लेकिन गलनभरी ठंड से लोग परेशान रहे। मंगलवार देर रात होते ही एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई। इस बीच गजरौला में अलाव के इंतजाम धड़ाम साबित हो रहे हैं।