पाटन: ग्राम सहसन के पास कार से 1050 पाव देसी शराब और कार ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Patan, Jabalpur | May 30, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसके पास 1050 पाव देशी शराब कीमती 1लाख 5 हजार की और कार जप्त की गई है पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सहसन के पास एक कार पलट गई है जब जाकर देखा तो कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा था मामला दर्ज कर लिया गया है।