लालगंज: सोठिया कलां गांव में 8 वर्षीय इकलौते बालक की कुएं में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कलां गांव निवासी रवि के 8 वर्षीय इकलौते पुत्र आयुष की कुएं में गिरने से मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में डॉक्टर रीना सिंह ने बुधवार 11बजे दिन बताया कि परिजन बालक को लेकर मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे आए थे। जिसकी मौत हो चुकी थी।