ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बा पहुंची कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आई बुजुर्ग महिला, सोशल मीडिया से परिजनों तक सूचना का प्रयास
ऊँचाहार क्षेत्र के गोकना घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान व मेले में शामिल होने आई बुजुर्ग महिला परिजनों से बिछड़ गई, किसी माध्यम से वो ऊँचाहार कस्बे के चौराहे पहुंची,महिला की मानसिक स्थिति बेहतर न होने की वजह से वो अपना पता तकिया रसेहता, भाई का नाम राजकुमार व पिता का नाम गुरु सोनार बता रही है।इसके परिजनों को सूचना मिल सके, स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल किया।