जोकीहाट: पलासी में मारपीट के मामले में चार लोग जख्मी, दो महिलाएं भी शामिल
पलासी से बड़ी खबर! बीते चौबीस घंटे में तीन गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। डुमरिया, बेलवारी और मरीजगांव में हुई इन घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी। सभी घायलों को पलासी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर जहांगीर आलम ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई का भरोसा।