बांका: बांका व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रधान जिला जज, डीएम एवं एसपी ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | May 9, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शनिवार की सुबह 10:30 बजे प्रधान जिला जज सत्य भूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 13 बेंच का गठन किया गया है जहां मामले की सुनवाई की जा रही है