भरगामा: भरगामा प्रखंड में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान 26 से 28 मई तक चलाया जाएगा
अररिया डीएम के निर्देशानुसार भरगामा प्रखंड में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए 26 मई से 28 मई 2025 तक विशेष आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अभियान चलाया जाएगा. इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब भरगामा प्रखंड के सभागार भवन मे बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण सुमन ने किया.