भरगामा: भरगामा में पंचायत भवन का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर दक्षिण, रघुनाथपुर उत्तर, सिरसिया कलां पंचायत भवन का बीडीओ ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब औचक निरीक्षण किया व व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए. जबकि भरगामा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज स्थित पंचायत भवन का प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने कार्यो का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान कार्यपालक सहायक व अन्य कर्मी उपस्थित रहे.