भरगामा: भरगामा पुलिस ने ज़मीनी विवाद में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर स्थित जहद गांव में 6 मई को ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना घटित हुई थीं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भरगामा थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की व दोनों पक्षों से दो-दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.