कटिहार: बारसोई में ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से एसएसबी जवान की मौत, छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था जवान
सोमवार के दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने रेल पुलिस सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत ट्रेन से कटकर हुई थी। मामले के बारे में रेल पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे यह हादसा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक तेज सिंह हिमाचल का रहने वाला है और छुट्टी समाप्त होने के बाद गुवाहाटी लौट रहा था।