कटिहार: रौतारा थाना क्षेत्र के कुम्हरार मेखेत में फसल विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
रौतारा थाना क्षेत्र के कुम्हरार में खेत मे फसल खा लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। यह मामला शाम छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।