कटिहार: निमौल में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपत्ति हुए जख्मी, परिजन चिंतित
निमौल में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में दम्पति जख्मी हो गए। यह मामला शाम छह बजे का हैं । घायलों को इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।