गुना: NH 46 म्याना और भदौरा के बीच दो ट्रकों की टक्कर, आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, ड्राइवर घायल
Guna, Guna | Jun 15, 2026 गुना में म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर म्याना और भदौरा के बीच दो ट्रकों की टक्कर हो गई। 15 जून दोपहर को वायरल वीडियो में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक भिड़ गया। पीछे वाले ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। वहीं ड्राइवर घायल बताया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे 1033 एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।