राजमहल: राजमहल थाना परिसर में चौकीदार वासुदेव तांती के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
राजमहल थाना परिसर में सोमवार की शाम करीब 7 बजे सेवानिवृत्त होने वाले चौकीदार वासुदेव तांती को विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र,बुके,उपहार एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।