बहराइच: बहराइच एससी/एसटी कोर्ट ने जानलेवा हमला मामले के अभियुक्त के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद किया निरस्त
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने थाना खैरीघाट क्षेत्र में हुई एक घटना के संबंध में जानलेवा हमला मामले में 12 जनवरी 2024 से जेल में निरुद्ध अभियुक्त की जमानत अर्जित सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है। विशेष लोक अभियोजक एससी/एसटी कोर्ट राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी निरस्तकर दी है।