बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भाकियु भानु के पदाधिकारी ने की मासिक बैठक,सौपा ज्ञापन
कोतवाली नगर इलाके में स्थित धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी द्वारा मासिक बैठक की गई। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। यह बैठक शुक्रवार सुबह को की गई। जिसमें मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की भी गई है।