बहराइच: जनपद में आठ पुलिस कर्मियों पर काम में लापरवाही बरतने पर एसपी ने की कार्रवाई, किया लाइन हाजिर
जनपद बहराइच में एक बार फिर एसपी वृंदा शुक्ला ने कार्रवाई का चाबुक चलते हुए जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने वाले आठ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक ही थाने के पुलिस कर्मियों को इतनी बड़ी संख्या में लाइन हाजिर करने का एक्शन होने के चलते जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक साथ आठ पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर किया है।