बहराइच: बहराइच में पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों के लिए बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों के लिए बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती जनपद में 17 व 18 फरवरी 2024 को दो-दो पालियों में सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को संपन्न करने के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।