बहराइच: सिंघापरासी मे बियर की दुकान से हुई चोरी मामले में पुलिस ने गुल्लाबीर मंदिर के पास से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंघापरासी में 2 दिन पहले दुकान का शटर उठाकर नगदी व एक पेटी बियर चोरी करने के मामले में थाना दरगाह पुलिस ने शुक्रवार को तीन अभियुक्तों को गुल्लाबीर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस व चोरी से प्राप्त 48100 रुपए बरामद किए हैं।