भभुआ: उधवपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के दो सगे भाई घायल, एक को किया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jun 9, 2025 उधवपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई गई। जो घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधवपुर गांव निवासी प्रेम शंकर यादव के पुत्र चंद्रशेखर यादव तथा चंदन यादव बताया जाता है। वही सदर से चंद्रशेखर यादव को रेफर किया गया। जबकि शंकर यादव का इलाज चल रहा है।