सूरजगढ़: मानिकपुर उच्च विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
शिक्षा के क्षेत्र में 19 वर्षों अपनी सेवाएं देने वाले प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर के शिक्षक विजय कुमार सुमन को सेवानिवृत्ति के बाद शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई अपराह्न 12:30 बजे उच्च विद्यालय मानिकपुर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सेवानिवृत शिक्षक को अंग वस्त्र,उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया.