बारुन: सोननगर रेलवे पुल के पास कार से 198 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज को किया गिरफ्तार
बारुण थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोननगर रेलवे पुल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार से 198 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।